मिशन मेरा देश' ग्रामीण परिवेश से जुड़ी मासिक पत्रिका है। इस पत्रिका का पहला अंक अप्रैल 2024 मे प्रकाशित किया गया था।
पत्रिका की संपादक उषा पाहवा पिछले 30 वर्षों से पत्रकारिता से ही जुड़ी है।
जनसत्ता अखबार से अपने करियर की शुरुआत करने वाली उषा पाहवा अमर उजाला मे फीचर संपादक रह चुकी हैं और उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित अख़बार मे फीचर संपादक के पद पर कार्य किया है।
2024 में कृषि अनुसंधान, उसके विकास और खेती पर आधारित अपनी स्वयं की 'मिशन मेरा देश' नामक पत्रिका की शुरुआत की।
यह पत्रिका RNI से रजिस्टर्ड है और इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं को ध्यान मे रखते कृषि की नई आधुनिक मशीनों, कृषि यंत्रों, कृषि रिसर्च और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों पर अधिक जोर दिया गया है।
पत्रिका ने दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, केरल जैसे राज्यों में अपनी नयी पहचान बनाई है। यह पत्रिका किसानों और कृषि विश्वविद्यालयोँ में होने वाली उन्नत तकनीक और बेहतर फसल उत्पादन के बारे में भी जानकारियां देने में मददगार साबित हुई है।