E-177, First Floor, Amar Colony, Lajpat Nagar-IV, New Delhi info@missionmeradesh.com
Follow us:
;

Popular Post


ब्लॉग

ब्यूटी जोन


ब्यूटी जोन


Posted By: Ameeta  |  Posted Date: 02-10-2025

  इन िदनों गर्मी पूरे तेवर दिखाने लगती है। धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलते चेहरा मुरझाने लगता है। पसीना, धूल और गर्म हवाएं न केवल शरीर को थका देती हैं बल्कि त्वचा की प्राकृतिक चमक भी छीन लेती है। ऐसे मंे अकसर युवा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की ओर भागते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि इस मौसम में ब्यूटी का सबसे बड़ा राज किसी क्रीम या मेकअप में नहीं बल्कि हाइड्रेशन में छिपा होता है। 

   गर्मी मंे त्वचा की सबसे बड़ी समस्या है डिहाइड्रेशन। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो त्वचा बेजान और फटी हुई दिखने लगती है। यही कारण है कि कई बार अच्छी स्किन केयर होने के बावजूद इस मौसम में चेहरा ग्लो नहीं करता। इसलिए इस मौसम में ब्यूटी का पहला नियम है- बाहर से कम, अंदर से ज्यादा देखभाल करना। सबसे पहले बात करते हैं पानी की। साधारण सा दिखने वाला पानी ही आपकी त्वचा का सबसे अच्छा दोस्त है। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। लेकिन गर्मी के दिनों में यह मात्रा थोड़ी और बढ़ लेनी चाहिए। क्यांेकि जब शरीर पूरी तरह से तर या हाइड्रेट रहता है, तब त्वचा की कोशिकाएं सही तरह से काम करती हैं और चेहरा स्वाभाविक रूप से चमकदार दिखता है। लेकिन सिर्फ सादा पानी ही काफी नहीं है। गर्मियों में पानी से भरपूर फलों और पेय पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी होता है। तरबूज, खीरा, खरबूजा, संतरा और नारियल पानी जैसे अनेक विकल्प हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ त्वचा को भी पोषण देते हैं। 

   ये फल और सलाद न केवल शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं बल्कि शरीर में मौजूद टाॅक्सिन्स को भी बाहर निकालकर त्वचा को साफ और फ्रेश बना देते हैं। आजकल युवाओं के बीच डिटाॅक्स वाटर का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है। नींबू, पुदीना और खीरे से बना हुआ पानी केवल स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि शरीर को डिटाॅक्स करने में भी मदद करता है। इसे दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीने से त्वचा में एक अलग तरह की ताजगी महसूस होती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गर्मियों में भारी और आॅयली क्रीम्स त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इस मौसम में हल्के, जैल बेस्ड माॅश्चराइजर और वाटर बेस्ड प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ये त्वचा को हाइड्रेट तो रखते ही हैं, साथ ही शरीर में चिपचिपाहट भी नहीं बढ़ाते। गर्मियों मंे चेहरे को कम से कम दो बार धोना जरूरी है ताकि पसीने और धूप से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

   गर्मियों में बार-बार चेहरा धोने की जरूरत पड़ती है, लेकिन हर बार फेसवाॅश लगाना जरूरी नहीं है। अगर ऐसा करते हैं तो त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, इसलिए संतुलन बनाये रखना जरूरी होता है। इसके अलावा चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल भी करना अच्छा विकल्प है। ये त्वचा को तुरंत ताजगी देता है और शरीर में हाइड्रेशन बनाये रखता है। हाइड्रेशन का असर सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं रहता बल्कि बालों पर भी पड़ता है, क्योंकि गर्मियों में स्कैल्प जल्दी ड्राई हो जाता है या फिर ज्यादा पसीने के कारण चिपचिपा हो जाता है। ऐसे में हफ्ते में दो से तीन बार हल्का शैंपू और समय-समय पर कंडीशनिंग जरूरी है। ऐलोवेरा या दही जैसे प्राकृतिक तत्व बालों के स्वास्थ्य के लिए और सिर में नमी के लिए भी जरूरी है। एक और महत्वपूर्ण बात इन दिनों नोट करनी चाहिए और वह ये है कि गर्मियों में तली-भुनी चीजें, ज्यादा मसालेदार नहीं खानी चाहिए, क्योंकि यह शुगर और दूसरी परेशानियों का कारण बन जाता है।

   पानी पीने के बजाय विशेषज्ञों के मुताबिक इन दिनों नारियल पानी और कई तरह के शर्बत भी पीने जरूरी होते हैं। मेकअप की बात करें तो इस मौसम में मिनिमल लुक ही सबसे बेहतर होता है। ज्यादा मेकअप त्वचा को सांस लेने में परेशानी पैदा करता है। इससे पसीने और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। हल्का मेकअप जैसे बीबी क्रीम या टिंटेड माॅश्चराइजर त्वचा को नेचुरल और फ्रेश लुक देते हैं। सबसे जरूरी बात ये समझना है कि चेहरे पर ग्लो किसी एक दिन में नहीं आता, यह एक प्रक्रिया है जो आपकी रोज की आदतों से बनती है। अगर आप नियमित रूप से अपने शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, सही खानपान अपनाते हैं और हल्का स्किन केयर रूटीन फाॅलो करते हैं, तो आपकी त्वचा निखरने लगती है।  

  समर हाइड्रेशन के 6 गोल्डन रूल्स

  • रोज कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीएं।
  • तरबूज, खीरा और नारियल पानी को नियमित डाइट में शामिल करें।
  • दिन में एक बार डिटाॅक्स वाॅटर जरूर लें।
  • जैल बेस्ड माॅश्चराइजर और हल्के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें।
  • जंक फूड और ज्यादा शुगर से दूरी बनाएं।
  • बाहर निकलते समय सन प्रोटेक्शन जरूर लें।  

;