E-177, First Floor, Amar Colony, Lajpat Nagar-IV, New Delhi info@missionmeradesh.com
Follow us:
;

Popular Post


ब्लॉग

जैव-विविधता का खजाना है गोवा का बर्ड फेस्टिवल


जैव-विविधता का खजाना है गोवा का बर्ड फेस्टिवल


Posted By: Ameeta  |  Posted Date: 02-10-2025

   गोवा की महदें वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में बर्ड फेस्टिवल जैव विविधता के खजाने को नजदीक से देखने और अनुभव करने का सबसे बढ़िया मौका है। इस दौरान यहां आयोजित होने वाले वर्कशॉप में बर्ड फेस्टिवल के महत्व और उसकी पारिस्थितिक भूमिका पर विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। गोवा की हरी-भरी पहाड़ियों में फैला एक ऐसा जैविक हॉटस्पॉट है, जो न सिर्फ वन्यजीवों का घर है, बल्कि पक्षियों के लिए भी एक अनमोल अभयारण्य है। 

   बर्ड फेस्टिवल गोवा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। यह आयोजन न सिर्फ प्रकृति-प्रेमियों के लिए एक आकर्षण है बल्कि वैज्ञानिक, छात्र और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील सभी व्यक्तियों के लिए सीखने और अनुभव करने का एक बड़ा अवसर भी है। वेस्टर्न घाट में स्थित महदें वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी वास्तव में एक जैव विविधता हॉटस्पॉट है जो गोवा के सत्तारी तालुका के वालपोई क्षेत्र में स्थित है और लगभग 208.5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह क्षेत्र वैस्टर्न घाट्स का हिस्सा है और दुनिया के 25 वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट में से एक है। यहां की घनी हरियाली, नदी-नाले, उभरे पहाड़ी क्षेत्र और विभिन्न पारिस्थितिक तंत्र इसे वन्यजीवों और पक्षियों के लिए आदर्श बनाते हैं। अभ्यारण्य में अब तक 255 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड बनाया गया है, जिनमें से कई देशी हैं और कुछ प्रजातियां केवल इसी क्षेत्र में मिलती हैं। यह स्थान भारतीय जैव विविधता के संरक्षण और अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। बर्ड फेस्टिवल के दौरान यहां पक्षी प्रेमियों का महाकुंभ लगता है।  

लक्ष्य  

  • लोगों में पक्षी जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना 
  • स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की अहमियत को समझना
  • पर्यावरण और पक्षी संरक्षण पर लोगों की सोच को सशक्त बनाना
  • पारिस्थितिक पर्यटन को बढ़ावा देना
  • इसके साथ ही वैज्ञानिकों, फोटोग्राफरों और यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना

   इस फेस्टिवल में सुबह-सुबह बर्ड वॉचिंग सेशंस होता है, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा टॉक और वर्कशॉप, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, फील्ड ट्रिप्स और पक्षी कला-कार्यक्रम शामिल किए जाते हैं। प्रतिभागी प्राकृतिक मार्गदर्शकों के साथ सैंक्चुअरी के अलग-अलग हिस्सों में पक्षियों को निहारने और उनके व्यवहार को समझने का मौका पाते हैं। इस बर्ड फेस्टिवल का पारिस्थितिक और सामाजिक महत्व है। इस आयोजन से जैव विविधता के संरक्षण में योगदान मिलता है। महदें सैंक्चुअरी में पक्षियों की विविधता इस बात का संकेत है कि यह पारिस्थितिक तंत्र स्वस्थ और संतुलित है। फेस्टिवल के माध्यम से प्रवासी पक्षियों और स्थानीय प्रजातियों पर वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा मिलता है, जिससे संरक्षण नीतियों को बेहतर बनाया जा सकता है। 

   यह फेस्टिवल वैज्ञानिकों, छात्र और सामान्य जनता के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है जहां वे पक्षी-जीवन, उनके आवास, संरक्षण के तरीकों और पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका पर चर्चा कर सकते हैं। विशेषज्ञों से सीखने का अवसर, जैसे बर्ड-इकोलॉजी पर चर्चाएं, बच्चों और युवा शोधार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इससे पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलता है क्योंकि पर्यटन के क्षेत्र में अब बर्ड वॉचिंग एक महत्वपूर्ण ट्रेंड बन चुका है। ऐसे आयोजन से न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है बल्कि लोगों में पारिस्थितिक-पर्यटन के प्रति भी रुचि जागती है। फेस्टिवल के दौरान सैंक्चुअरी में आने वाले पर्यटक वहां की जैव विविधता को करीब से देखने और सीखने का अनुभव प्राप्त करते हैं। यह फेस्टिवल स्थानीय समुदायों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ता है। स्थानीय गाइड, हस्तशिल्प विक्रेता और आम परिवार अपनी संस्कृति और ज्ञान को साझा करने का अवसर पाते हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के स्रोत भी निर्मित होते हैं। 

   यह बर्ड फेस्टिवल ऐसे दूसरे फेस्टिवल्स से इसलिए ख़ास है, क्योंकि इसके जरिये पक्षी प्रेमी, फोटोग्राफर, छात्र और प्रकृति-प्रेमी लोग इस समय विशेष पर महदें सैंक्चुअरी की ओर आकर्षित होते हैं क्योंकि यह मौसम पक्षी गतिविधि के लिए आदर्श होता है। इस दौरान लोगों को विभिन्न रंग-बिरंगे पक्षियों को नज़दीक से देखने का मौका मिलता है। साथ ही विशेषज्ञों से ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है। सैंक्चुअरी का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण अनुभव को और भी रोमांचक बनाता है। इस तरह देखें तो महदें वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में आयोजित बर्ड फेस्टिवल सिर्फ एक पर्यटन कार्यक्रम नहीं है- यह प्रकृति-संरक्षण, शिक्षा, शोध और सामुदायिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। यह आयोजन पर्यावरण की संवेदनशीलता को समझने और दुनियाभर के पक्षियों के जीवन को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप प्रकृति के प्रेमी हैं, या विविध जैविक जीवन का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह बर्ड फेस्टिवल एक यादगार और सीखने-योग्य अनुभव साबित होगा।  


;