छोटे-बड़े शहरों में आबादी बढ़ने के कारण यहां के ग्रीन कवर तेजी से कम हो रहे हैं। लेकिन लोगों का हरियाली के प्रति लगाव और प्यार बढ़ रहा है। यह बीते समय की बात हो गई है, जब छोटे-बड़े बहुमंजिला इमारतों की विंडो सिल पर पौधों को लगाने का फैशन था। अब हरी-भरी बेले और ज्यादा आॅक्सीजन देने वाले पौधे घरों के भीतर लगाकर घर के अंदरुनी हिस्सों को भी हरियाली से समृद्ध किया जा रहा है, जिससे घर का पूरा वातावरण ही ग्रीनरी से भर जाता है और घर के आसपास का पर्यावरण भी स्वच्छ होता है। विभिन्न विशेषज्ञों की मानें तो इनडोर प्लांट्स के जरिये कम खर्च में घर को हरा-भरा और रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित किया जा सकता है।
स्टेटमेंट वाॅल बनाएं
इसे आप वर्टिकल गार्डेन का भी नाम दे सकते हैं। यह आइडिया काफी लोकप्रिय हो रहा है। घर के एक हिस्से की दीवार को ग्रीनरी से भरकर इसे आकर्षित लुक दिया जाता है या घर के कमरों में अलग-अलग कोनो को ग्रीन बनाकर हाउस प्लांट के जरिये इन्हें सजाया जाता है। बस, इसके लिए विशेषज्ञ की सलाह या प्रशिक्षण की जरूरत होती है।
यदि आपका लिविंग रूम बड़ा है, तो उसकी एक दीवार में माॅस लगाकर उनमें एलईडी लाइट के जरिये मेटल की मूरल से आकर्षक दीवार बनायी जा सकती है। इसे फैलाकर छत तक भी लाया जा सकता है या कमरे में रैक्स लगाकर उनमें बेलदार पौधे लगाकर उनकी दिशा नीचे की ओर रखी जाती हैं। हरी-भरी ताजा ग्रीनरी से भरे ये नजारे जिन्हें आप अपनी कल्पनाशक्ति से और कलात्मकता के जरिये नये-नये तरीकों से सजा सकते हैं। इन्हें वाॅल पैनल, टेबल टाॅप, सजावटी मूर्तियंा और कई अन्य चीजों से सजा सकते हैं। यदि आपके पास एक बड़ा टेरेस है तो आप अपने घर में प्रकृति को सजीव कर सकते हैं। हार्ड और साॅफ्ट लैंडस्कैप जैसे छोटा वाटर फाउंटेन, टेबल लैंप में ग्रीनरी लगा सकते हैं। बैठने के लिए लोन चेयर लगाकार अपने द्वारा लगायी गई ग्रीनरी का मजा ले सकते हैं। बालकनी के अलावा घर के खुले हिस्सों में टोकरियों में प्लांट लगाकार उन्हें हैंगर से लटकाकर इसेे बोहिनियम लुक दे सकते हैं। यह घर के कोनों के लिए एक बेहतरीन डिजाइन है। वर्किंग डेस्क या डायनिंग एरिया के लिए भी इसमें प्रयोग की काफी गुंजाइश रहती है। इसके अलावा घर के कोनों को मल्टीटायर्ड स्टैंड्स में प्लांट लगाकर इन्हें अलग-अलग हाइट पर सजाकर घर को अनूठा लुक दिया जा सकता है। जहां तक घर में इंडोर प्लांट की बात आती है, तो इसमें ताजगी और खुलेपन की नीति पर जोर देना चाहिए। पौधे न केवल आपके लिविंग स्पेस की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि घर में वायु की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं। जरूरी नहीं कि सारे पौधे प्राकृतिक रूप से लगाएं, इनमें आप कहीं-कहीं आर्टिफिशियल भी लगा सकते हैं।
हरियाली से सजे घर और घर के कोने हमारे स्ट्रेस को कम कर सकते हैं और घर को भी भव्यता देते हैं। अपने घर में अलग-अलग तरह के फूल लगाएं और उनकी सही देखभाल करें। उन्हें समय पर धूप और पानी की जरूरत होती है। अपने इन हरे दोस्तों को सही देखभाल दें, बदले में आपको वो भी बहुत कुछ देते हैं।
जान लें ये बातें