E-177, First Floor, Amar Colony, Lajpat Nagar-IV, New Delhi info@missionmeradesh.com
Follow us:

Magazine

April Magazine


वर्तमान समय की जरूरत पोषक अनाज

वर्तमान समय की जरूरत पोषक अनाज
संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से साल 2023 को भारत की पहल से अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान मोटे अनाजों के गुणों व खेती के प्रचार एवं प्रसार पर दुनिया भर में काम होगा। भारत दुनिया में सबसे अिधक मिलेट्स उत्पादन करने वाला देश है। बदलते परिवेश में ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, रागी और मंडवा जैसे मोटे अनाज यानि मिलेट्स वर्तमान समय के दौर में सुपर फूड है। इसी को ध्यान में रखकर बिहार सरकार चौथे कृषि रोड मैप में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है। मोटे और पोषक अनाज का रकबा बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि मोटे अनाजों की खेती हो सके। 

Rs. 75 | Year : 2024 Read e-Magazine
;