E-177, First Floor, Amar Colony, Lajpat Nagar-IV, New Delhi
info@missionmeradesh.com
Follow us:
Magazine
August Magazine
गांव के पास है देश के विकास की चाबी
किसानों की उन्नति के बिना भारत का विकसित देश बनना संभव ही नहीं है। सच बात तो यह है कि हमारे गांव के पास ही हमारे विकास की चाबी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज भी जनसंख्या का सबसे बड़ा हिस्सा गांव में रहता है। आंकड़ों के आइने में देखे तो तो 90 करोड़ से ज्यादा लोग अभी भी गांवों में रहते हैं। यदि आबादी का इतना बड़ा हिस्सा शिक्षित बेरोजगार और गरीब बना रहा तो न केवल हम विकसित देश बनने से वंचित रहेंगे, बल्कि हमारा समग्र विकास भी रुक जाएगा।