E-177, First Floor, Amar Colony, Lajpat Nagar-IV, New Delhi
info@missionmeradesh.com
Follow us:
Magazine
September Magazine
छोटे किसानों के लिए आई के जरिए खेती में वरदान या मजाक
वास्तव में देश के छोटे और सीमांत किसानों का जीवन निराशा और सुरक्षा की भावनाओं से घिरा होता है। इस स्थिति को समझना आसान है। दरअसल उनके पास ना तो पैसे होते हैं ना कुछ नया करने के लिए हिम्मत होती है और ना ही किसी छोटी-मोटी कृषि में गलती करने की भी उनकी जिंदगी में कोई गुंजाइश होती है। उन्होंने अगर धोखे से भी कभी अपनी किसी खेत में गलत खाद डाल दी तो फसलें चौपट हो जाएंगी और इस गलती को सुधारने के लिए उनके पास कोई गुंजाइश तक नहीं होती। अगर एक बार उनकी फसल गड़बड़ आती है तो साहूकार या समिति का कर्ज तो इन पर चढ़ ही जाएगा। अगले किसी प्रयोग की उनके पास कभी कोई गुंजाइश भी नहीं बचेगी इसलिए छोटे और सीमांत किसानों को आधुनिक तकनीक विशेष कर, उन्नत खेती करने की सलाह दी जाती है।