भले ही भारत अभी दुनिया में चौथे नंबर का सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक देश हो लेकिन जिस तरह से हमने पिछले 75 सालों में चार करोड़ टन से तकरीबन 34 करोड़ टन के उत्पादन के आंकड़े को छुआ है, उसे देखते हुए अगर विश्व के कुछ कृषि वैज्ञानिक भविष्यवाणी कर रहे हैं कि दुनिया की अगली खाद्य महाशक्ति भारत है तो इसमें कोई
अतिश्योक्ति नहीं है। अगली कृषि या खाद्यान्न महाशक्ति बनने के लिए इसमें प्रबल क्षमता है। हमारे पास जितनी कृषि भूमि है, जिस पैमाने पर हमारे पास कृषि भूमि में काम करने के लिए अब शक्ति श्रम शक्ति है, हम जितनी विविधतापूर्ण जलवायु के मालिक हैं, उन सबको देखते हुए अगर हमारे कृषि को केंद्र और राज्य सरकारों की प्रोत्साहक कृषि नीतियां तथा बुनियादी क्षेत्र को फोकस कर लें तो हमें दुनिया की अगली खाद्य महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
Rs. 75 | Year : 2024 Read e-Magazine